IND vs ENG Semifinal: शोएब अख्तर की भविष्यवाणी, 'भारतीय टीम को तबाह कर देगी इंग्लिश टीम |

 




T20 WC 2nd Semifinal: पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर का कहना है कि इस टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम भारतीय टीम को बुरी तरह हराएगी.

Shoaib Akhtar on IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WC 2022) के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम (Team India) के सामने इंग्लैंड (England) की चुनौती है. इस महामुकाबले को लेकर लगातार पूर्व क्रिकेटर्स भविष्यवाणियां कर रहे हैं. कोई भारतीय टीम की जीत तय बता रहा है तो कोई इंग्लैंड को विजेता घोषित कर चुका है. पूर्व पाक तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं. उन्होंने इस सेमीफाइनल में इंग्लैंड के जीतने की भविष्यवाणी कर दी है. उन्होंने यह भी बताया है कि इंग्लैंड इस मुकाबले में इंडिया को तबाह कर देगी.

'एआरवाई न्यूज' के साथ बातचीत करते हुए शोएब अख्तर ने कहा, 'मैं पाकिस्तान और भारत के बीच फिर से मैच चाहता हूं लेकिन पाकिस्तान इस बार इतिहास दोहरा रहा है. जैसे 1992 का वर्ल्ड कप जीते थे, न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में पहुंचे थे, वैसे ही मुझे लगता है इंग्लैंड इंडिया को पैंठा लगाके फाइनल में पहुंच जाएगा. और इसके बाद हम इंग्लैंड को फाइनल में हराकर वर्ल्ड कप ट्रॉफी घर लेकर आ जाएंगे.'

शोएब अख्तर ने कहा, 'भारतीय टीम चेस करना पसंद करेगी. यह मैच जीतने का आसान तरीका होगा लेकिन अगर इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी की तो वह भारत को तबाह कर देगा.

अच्छी लय में है दोनों टीमें
दोनों टीमें पिछले कुछ वक्त से अच्छी लय में है. भारतीय टीम ने जहां टी20 वर्ल्ड कप के ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को सीरीज हराई थी, वहीं इंग्लैंड ने पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी. इस वर्ल्ड कप में भी अब तक दोनों टीमों का प्रदर्शन अच्छा रहा है. हालांकि इंग्लिश टीम को अपने ग्रुप में आयरलैंड के खिलाफ उलटफेर का शिकार होना पड़ा था | 

also read : pak vs nz

Comments

Popular posts from this blog

‘Never ever trust KL Rahul’: Fans target opener as ‘minnow basher’ after flop show vs ENG in T20 World Cup semifinal

'Hindu' Persian word, why impose on us? says Karnataka Congress leader Satish Jarkiholi.

LEARN BEST AND POPULAR WINNING BETTING STRATEGIES